पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी के अथक प्रयासों से पटाखा व्यापारियों की समस्या का हुआ समाधान

 


PB01 NEWS TV ( RAHUL SHARMA ) जालंधर 5 अक्टूबर जालंधर में दिवाली के अवसर पर लगने वाली अस्थाई पटाखा मार्केट जो इस बार बर्लटन पार्क में  नहीं लग रही और उसके लिए पिछले कई दिनों से जगह की तलाश में व्यापारी इधर-उधर भटक रहे थे व्यापारियों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण बैठके की। इन सभी बैठको में पटाखा व्यापारियों की मांगों पर चर्चा की गई और उनकी समस्याओं का समाधान निकालने के लिए प्रशासनिक अधिकारियो से संभव सहयोग की मांग की गई जिसे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मिल बैठकर इसका हल निकाला।

सभी पटाखा व्यापारियों ने कृष्णा देव भंडारी के प्रयासों से पटाखा मार्केट लगाने के लिए जगह का चयन हुआ जिससे व्यापारियों को अब अपने व्यवसाय को सुचारु रूप से चलाने में मदद मिलेगी। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ हुई इस बैठक से पटाखा व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है।

इस अवसर पर कृष्ण देव भंडारी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जालंधर के व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करना है और वे इसके लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से अपनी मांग रखते हुए कहा कि वे पटाखा व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

बैठक के बाद पटाखा व्यापारियों ने कृष्ण देव भंडारी के प्रयासों की सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान होने से उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form