*जालंधर में नगर निगम का बड़ा एक्शन तारा पैलेस, 5 एकड़ की कॉलोनी सहित 4 जगह पर कार्रवाई, बिना अनुमति किया था निर्माण *

 


✍️(राहुल शर्मा) जालंधर में 120 फुटी रोड पर स्थित तारा पैलेस पर आज नगर निगम द्वारा कार्रवाई कर दी गई है। नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने तारा पैलेस पर बुलडोजर चलवा दिया। बता दें कि उक्त पैलेस मालिक को कई बार नोटिस जारी किया जा चुका था, मगर उक्त पैलेस मालिक ने हमेशा नगर निगम द्वारा लगाई गई सील को तोड़ा और दोबारा से काम शुरू कर दिया। 

इसे लेकर जालंधर नगर निगम के मेयर वनीत धीर ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए थे। अब आज यानी शुक्रवार को बिल्डिंग ब्रांच द्वारा उक्त पैलेस पर बुलडोजर चलवा दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार आज यानी शुक्रवार को कुल चार जगह पर कार्रवाई की गई। सबसे बड़ी कार्रवाई तारा पैसेल पर हुई। चारों के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले निगम निगम की ओर से नोटिस भी जारी किया गया था और मामले में पूरी लीगल कार्रवाई करवाने का कहा था। 

मगर आरोप है कि उक्त लोगों ने अवैध रूप से निर्माण किया और अपने अपने दुकानें, घर और कब्जे किए। जिसके चलते आज कार्रवाई की गई। नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन द्वारा की गई सख्ती के बाद ये कार्रवाई अमल में लाई गई। 

नगर निगम जालंधर के बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी सुखदेव शर्मा ने बताया कि पहले कार्रवाई तारा पेलेस, दूसरी रत्न नगर में अवैध घरों का निर्माण, और दुकान सील, काला संघा में 5 एकड़ की कॉलोनी तोड़ी और आखिरी में ओल्ड ग्रीन एवेन्यू एक कार्रवाई की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form