PB01 NEWS TV ( RAHUL SHARMA ) जालंधर, 4 अक्टूबर, 2025। भगवान वाल्मीकि जी की जयंती के उपलक्ष्य में आज बस्तीयात क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली गई। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद सुशील रिंकू, भाजपा नेता अभि लोच व अन्य ने शोभायात्रा में भाग लिया।
भगवान वाल्मीकि सभा राज.कोट मोहल्ला बस्ती शेख द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। मोहम्मद रफी संगीत कला सोसाइटी ने भी बस्तीयात क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली।
शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि महाराज के स्वरूप की झलकियाँ शामिल थीं। शोभायात्रा के दौरान सोसाइटी के पदाधिकारियों ने पूर्व सांसद सुशील रिंकू का स्वागत किया।
इस अवसर पर दविंदर गोला, अभि लोच, सनी बत्रा, नन्नी बत्रा, चंदन सहदेव, दीपी, दीपक मखीजा, मनीष पदम, लाडी थापर आदि उपस्थित थे।